ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन, कहा- शिक्षा के मन्दिर को लूट का तंत्र बना दिया गया!

 

Barabanki News... प्रदेश के निजी स्कूलों में फीस, किताबों एवं यूनिफॉर्म के नाम पर की जा रही मनमानी के खिलाफ कांग्रेस मुखर हो गई है। कांग्रेंस ने निजी स्कूलों में फीस, किताबों एवं यूनिफॉर्म के लिए न्यायोचित नियमावली बनाए जाने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि अगर निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर लगाम नहीं लगाई गई, तो वो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।

 शुक्रावर को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा DM के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित किए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के कांग्रेसजन इस ज्ञापन के माध्यम से आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि प्रदेश के सभी स्कूलों में नये सत्र का प्रारम्भ हो चुका है और प्रदेश के सभी निजी स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हो चुके हैं। उन्होंने शिक्षा के मन्दिर को लूट का तंत्र बना दिया है। वे न सिर्फ मनमानी फीस वृद्धि कर रहे हैं, बल्कि अपनी बतायी गयी दुकानों से ही किताबें और यूनिफॉर्म मनमाने दामों पर खरीदने के लिये अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। 

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस भीषण मंहगाई में जहां एक तरफ अभिभावकों के लिये अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं स्कूलों के इस लूटतंत्र के कारण अभिभावकगण घनघोर मानसिक प्रताडना से गुजर रहे हैं। निजी स्कूलों का यह आचरण न लोकतन्त्र और न ही, कल्यांण कारी राज्य के सिद्धान्तों के अनुकूल है। इसलिए इस मनमानी पर पर अंकुश लगाने के लिए निजी स्कूलों में फीस, किताबों एवं यूनिफॉर्म के लिए न्यायोचित नियमावली बनाई जाने चाहिए। 

 बाराबंकी मिरर से खास बातचीत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर इस मामले में जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे इस मामले पर कांग्रेस उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी।

Barabanki News
Congress handed over a memorandum against the arbitrariness of private schools, said- Temple of education was made a system of loot!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ