ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 42 डिग्री तक पहुंच रहा टेंपरेचर, स्कूल का टाइम बदलने के BSA को दिया ज्ञापन

 

Barabanki News... भीषण गर्मी के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के समय परिवर्तन के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की है। 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने साथी शिक्षकों एवं पदाधिकारियों के साथ विद्यालय समय परिवर्तन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय को ज्ञापन सौंपा और कहा कि वर्तमान में जनपद का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच रहा है। इसकी वजह से दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता है एवं छात्रों को अवकाश के समय विद्यालय से घर जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में पवन मिश्र, शिवाजी मिश्र, विजय यादव,कुसुमलता, आशीष श्रीवास्तव, सौरभ वर्मा, सचिन वर्मा, शिवम श्रीवास्तव, निधि राज, अनूप अवस्थी, नवीन मिश्र, संगीता तिवारी, विनीता कुमारी, मंजू, हिमांशु मोहन, मोहम्मद कय्यूम, रजनीश वर्मा, अमरेंद्र यादव, मनोज कुमार, अशोक रस्तोगी, अंजनी कुमार, सनथ कुमार गुप्ता, अभिनव, शैलेन्द्र कुमार, सूरज तिवारी सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Temperature is reaching 42 degrees, memorandum given to BSA to change school timing

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ