ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ थम नहीं रहा आक्रोश, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने फूंका पुतला

 


रिपोर्ट-अंकित मिश्रा

Barabanki News... कश्मीर के पहलगाम मे पर्यटकों पर आतंकियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करके निर्दोष 27 पर्यटकों को मौत के घाट उतारे जाने के बाद से लगातार लोगों में उबाल देखने को मिल रहा है गुरुवार को नगर के पटेल प्रतिमा के समक्ष अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री रितुराज सिंह के नेतृत्व मे महासभा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंकने के बाद दिवंगत पर्यटकों की आत्मा की शान्ति के लिए शोकसभा भी की। 

 इस दौरान महासभा प्रदेश महामंत्री रितुराज सिंह ने कहा कि आज पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया गया है, जो निर्दोष पर्यटक सिर्फ यात्रा के लिए गए थे। उनकी क्या ग़लती थी कि उनका धर्म पूछकर उन्हे गोलियों से भूना गया और जो विशेष समुदाय का कलमा पढ़ सके उन्हे छोड़ दिया गया। जिससे हम प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से निवेदन स्वरूप आग्रह करते है कि पाकिस्तानियों के इस कुकृत्य के लिए बिल्कुल माफ न किया जाए और उनके लिए एक और सर्जिकल स्ट्राइक करवाकर उन्हे सजा दी जाए। आज अगर इनसे सबक नहीं लिया गया, तो एकदिन यह सभी भारत को परेशान करेंगे। गोली का जवाब बम से देकर इनको बताना जरुरी है कि हमारे यहां महात्मा गांधी जैसे लोग जन्मे हैं। जिन्होंने हमेशा यह सीख दी कि सत्य और अहिंसा के पथ पर चलो, लेकिन आज के समय जो हो रहा है इसका बदला लेना सरकार के हाथ में है। 

प्रदर्शन मे महासभा के संजय सिंह, डा रामजीत सिंह, डा. शिवम वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहम्मद अहमद (प्रधान), शिव कुमार वर्मा,एडवोकेट रितेश सिंह नंदन, सतीश गौतम, ओम प्रकाश वर्मा, कमलेश वर्मा आदि उपस्थित रहे सभी ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर दिवंगत पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करके सभी कि आत्माओ कि शान्ति के लिये शोक सभा करके पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ