ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: आधुनिक सुवाधाओं से लैस निशा हेल्थ क्लीनिक का भव्य उद्घाटन, हाइटेक तरीके से होगा सेक्स रोग और शुगर का इलाज

 

Barabanki News... अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर पल्हरी में शनिवार को निशा हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। उत्तर प्रदेश यूनानी सेवा के निदेशक डॉ जनाल अख्तर ने क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर जिले के तमाम नामी डॉक्टर मौजूद रहे। सभी ने निशा हेल्थ क्लीनिक के उद्घाटन के लिए डॉ एमएस सिद्दीकी को मुबारकबाद दी और अस्पताल के लिए नेक ख्वाहिशात का इजहार किया।
   

आपको बता दें कि अभी तक निशा हेल्थ केयर नगर के सिविल लाइन में सफलता के साथ चल रहा है। यहां सेक्स संबंधी बीमारियों के साथ तमाम बीमारियों और खासकर डायबटीज का एकदम अलग तरह से इलाज किया जा रहा था। अब अत्याधुनिक सुविधा से लैस निशा हेल्थ केयर सेंटर की शाखा को पल्हरी में खोला गया है। इस क्लीनिक में सेक्स की बीमारियों का इलाज अत्याधुनिक विधि से किया जाएगा। यहां हर तरह की सुविधाएं होंगी। साथ ही यूनानी पैथी और आयुर्वेद की तमाम पद्धतियों से भी मरीजों का इलाज किया जाएगा।

   

निशा हेल्थ क्लीनिक के संस्थापक एमएस सिद्दीकी ने बताया कि हम अपनी क्लीनित में शुगर की पाठशाला का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसमें हम डायबाटीज से छुटकारा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे आप शुगर को जिंदगी भर के लिए कंट्रोल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि उसके लिए हम लाइफ स्टाइल मोडिफिकेशन पर वर्क कराएंगे। उन्होंने कहा कि क्लीनिक पर नशा उन्मूलन का भी इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लीनिक हर बीमारी के लिए एक अलग क्लब बनाया गया है।

   

उन्होंने कहा कि क्लीनिक के लुक को इस तरह से तैयार किया गया है कि इसमें पेशेंट को एक फील गुड होता है। इससे उसमें एक उम्मीद विकसित होगी, जो उसे किसी भी बीमारी से लड़ने की ताकत देती है।

   

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश यूनानी सेवा के निदेशक डॉ जनाल अख्तर ने डॉ एमएस सिद्दीकी को नई क्लीनिक के लिए बधाई दी और कहा कि मैने पहली बार ऐसा सेटअप देखा है। उन्होंने कहा कि यहां एक छत के नीचे तमाम तरह की बीमारियों का इलाज मिलेगा, सिर्फ बाराबंकी ही नहीं बल्की दूर-दराज के मरीजों के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि सेक्स रोग के मरीजों को इलाज से काउंसलिंग की जरूरत होती है। एमएस सिद्दीकी का मिजाज उनका काम करने का तरीका अलग है। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा।

Barabanki News
Nisha health clinic
equipped-
modern
facilities
treated
sexuality
sugar
hightech
manner

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ