Barabanki News... सतरिख स्थित टीआरसी महाविद्यालय में विगत तीन दिवसीय अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा में सोमवार को 3 वर्षों के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में बड़ौदा के नारायण भाई शाह को अध्यक्ष तथा अहमदाबाद के जयंत भाई कथीरिया को सचिव चुना गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबणीस को चुना गया।
सभा के अंतिम दिन ग्राहक को जागरूक तथा मजबूत आधार देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रसिद्ध न्यायविद तथा ग्राहक पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक पांडे ने विषय को समझाते हुए कहा कि ग्राहक को अपनी ताकत पहचाननी होगी। उसे अपने स्व का ज्ञान ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं को करना पड़ेगा। इसी के साथ मौसम परिवर्तन तथा पर्यावरण क्षरण के कारण पढ़ने वाले दुष्प्रभावों से सबसे अधिक ग्राहक प्रभावित हो रहा है। उसे प्राकृतिक संसाधनों की कमी के कारण महंगाई से जूझना पड़ता है। बड़ी-बड़ी कंपनियां मार्केटिंग की नई नई तकनीक को अपनाकर उसे अपने जाल में फसाने के लिए कार्य में लगी हुई है। ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं को उसके स्व को जागृत करने की दिशा में प्रयास करने पड़ेंगे ताकि वह अपनी आवश्यकताओं को सीमित कर सके। संसाधनों के लाभ अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंच सके ।
साधारण सभा में मुख्य रूप से अध्यक्ष नारायण भाई शाह, उपाध्यक्ष अशोक पांडे, सचिव जयंत कथीरिया, सह सचिव नेहा ताई, राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख अशोक त्रिवेदी, संगठन मंत्री दिनकर शबणीस, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उ. प्र. डॉ प्रमोद पांडे आदि उपस्थित रहे।
Narayan Bhai Shah was elected President of All India Customer Panchayat

0 टिप्पणियाँ