Barabanki News... प्रदेश के पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत अमेठी, महोबा, बाराबंकी तथा फर्रूखाबाद जनपदों के लिए पर्यटन विकास की 13 परियोजनायें स्वीकृत की हैं। इनमें से जिले की तीन परियोजनाओं को स्वीकृति भी मिली है। परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य जनपदों के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक महत्व के स्थानों पर पर्यटकों/श्रद्धालुओं को आकर्षित करना है। पर्यटन विभाग पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं मुहिया कराने पर विशेष जोर दे रहा है।
यह जानाकरी सोमवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि जनपद की तीन परियोजनाओं के लिए 5045.08 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। यह परियोजनायें राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड बनीकोडर में लालेश्वर शिव मंदिर में गोमती तट पर सीढ़ी का निर्माण, विश्रामस्थल तथा पेयजल की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव किया गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में लोधेश्वर महादेव मंदिर के समेकित पर्यटन विकास एवं पर्यटक सुविधाओं के सृजन की घोषणा की थी। इसी प्रकार हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत के प्रस्ताव पर विकास खण्ड हैदरगढ़ में अवसानेश्वर घाट स्थित मंदिरों के पर्यटन विकास का प्रस्ताव किया गया था।
जयवीर सिंह ने बताया कि इसी प्रकार जनपद महोबा मेंबृजभूषण राजपूत के प्रस्ताव पर शिवांगी माता मन्दिर घुटवई का पर्यटन विकास, पर्यटन निदेशालय के प्रस्ताव पर महोबा के सांस्कृतिक परिदृश्य का विकास तथा जिलाधिकारी महोबा के प्रस्ताव पर तहसील कुलपहाड़ माधवगंज काशीपुर मेें स्थित श्री हनुमान जी महाराज पूँछा वाले हनुमान मंदिर का सौन्दर्यीकरण कार्य करायाजायेगा। इस जनपद की तीन परियोजनाओं के लिए 2678.06 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है।
जयवीर सिंह ने बताया कि जनपद फर्रूखाबाद की 02 परियोजनाओं के लिए 1001.19 लाख रूपये की धनरशि स्वीकृत की गयी है। इनमें नागेन्द्र सिंह राठोर, विधायक के प्रस्ताव पर भोजपुर के मोहम्मदाबाद में हवाईपट्ी के सामने हनुमान मंदिर स्थल का पर्यटन विकास तथा पर्यटन कार्यालय फर्रूखाबाद के प्रस्ताव पर प्रसिद्ध बौद्ध स्थल संकिसा स्थित मठों में पर्यटक सुविधाओं का सृजन एवं पर्यटन विकास का कार्य कराया जायेगा।
Minister Satish Sharma's efforts bore fruit, tourism development in the district will gain momentum, 3 projects approved

0 टिप्पणियाँ