Barabanki New... टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात गश्त से वापस लौटते समय पुलिसकर्मियों की गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आ गई। इसके बाद जीप अनियंत्रित होकर बिजली पोल में जा टकराई। घटना में उप निरीक्षक सहित चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर बाइक से गश्त कर रहे सिपाहियों की गाड़ी को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें एक सिपाही व एक पीआरडी जवान घायल हुए सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टिकैतनगर कोतवाली में तैनात दरोगा प्रभूनाथ, दीवान प्रेम चंद्र, सिपाही विनोद व दुखहरन सोमवार देर रात गश्त के दौरान बारिनबाग से टिकैतनगर की तरफ जीप से लौट रहे थे। बारिनबाग के पास रास्ते में अचानक जीप के सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर से पोल टूटकर जीप के ऊपर ही आ गिरा। हादसे में जीप सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर एसएचओ टिकैतनगर रत्नेश पांडे ने मौके पर पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी टिकैतनगर भेजवाया। जहां घायलों का इलाज जारी है।
दूसरी घटना टिकैतनगर कस्बे में हुई यहां बाइक सवार दो पुलिसकर्मी ज्वाला प्रसाद और पीआरडी जवान रामदीन को गश्त के दौरान एक गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद टिकैतनगर सीएचसी से इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Many policemen of Tikaitnagar Kotwali narrowly survived road accidents

0 टिप्पणियाँ