ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: PMGSY की सड़क निर्माण में अनियमितता, पीली ईंंटों का हो रहा इस्तेमाल

 

Barabanki News... जिले के रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनाई जा रही दरियाबाद-बारिनबाग मार्ग में अनियमिततता और नियमों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। सड़क निर्माण में पीली ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिले लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

 आपको बता दें कि लगभग साढ़े सात करोड़ की लागत से दरियाबाद-बारिनबाग वाया रानीमऊ, कोठारी गौरैया तक लगभग 9.650 किमी लंबे मार्ग का नवीनीकरण और डामरीकरण का कार्य PMGSY के अंतर्गत किया जा रहा है। नवीनीकरण कार्य का मेसर्स सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है। रोड की डिजाइन, निर्माण के मानक और प्रयुक्त तकनीक पीआईयू (परियोजना कार्यान्वयन इकाई) द्वारा निर्धारित की गई है।

 सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक सड़क नवीनीकरण कार्य में 8.760 किमी लंबा बीटी (सड़क निर्माण की एक तकनीक) मार्ग और 0.890 किमी सीसी रोड का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क का नवीनीकरण कार्य एफडीआर तकनीक से किया जा रहा है। 9.650 किमी लंबी सड़क में डामरीकरण और सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग लगभग पूरा हो चुका है। इस वक्त सड़क के किनारे बसे गांवों में सड़क के दोनों किनारों पर नाली निर्माण कार्य तथा मुख्य जगहों पर सड़क के दोनों किनारों पर ईंट लगाने का कार्य चल रहा है। बारिनबाग चौराहा और सिकरोहरा के पास के पास रोड के दोनों तरफ नाली निर्माण हुआ है। रोड के दोनों तरफ नाली और रोड के एक किनारे पर बॉक्सिंग का काम कर रहा है। जिससे सड़क किनारे लगने वाली ईंटें दबाव में रहेंगी और किनारे लगी ईंटों की मजबूती बनी रहेगी। जीवल के पास रोड के किनारे कई जगहों पर ईंटें लगाई गई हैं। एक साइड में तो रोड का किनारा है,जबकि दूसरी किनारे लगी ईंटों को उखड़ने को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भारी वाहनों के आवागमन से ईंट अपनी जगह से फैल कर कभी भी उखड़ सकती हैं और सड़क या सड़क के किनारे ब्रेकर के रूप स्थापित होकर कभी भी किसी हादसे का सबब बन सकती हैं। जिसकी तरफ न तो जिम्मेदारों द्वारा न तो निर्माण कार्य करा रही फर्म के द्वार कोई ध्यान दिया जा रहा है।


Irregularity in PMGSY's road construction, yellow ents are being used

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ