Barabanki News... देवा में राजकीय पशु चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शनिवार को जिला पंचातय अध्यक्ष राजरानी रावत और एमएलसी अंगद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अतुल कुमार अवस्थी ने मुख्य अतिथि जिला पंचातय अध्यक्ष राजरानी रावत को बुके देकर स्वागत किया तथा पशु चिकित्साधिकारी देवां द्वारा सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह को बुके देकर स्वागत किया गया। उदघाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम गो पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। पशु चिकित्सालय परिसर में जनप्रतिनिधियों द्वारा वृहद वृक्षारोपण करते हुये वृक्षों की सुरक्षा को विशेष ध्यान देते हुये निर्देश दिये। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने विभाग में संचालित योजनाओं एवं एमवीयू 1962 आकस्मिक चिकित्सा सुविधा के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुये निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण हेतु भूसा दान दिये जाने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने गो आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों को ग्रीष्म ऋतु से बचाव हेतु आवश्यक प्रबन्ध किये जाने के निर्देश दिये तथा एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि पशुओं की सेवा एक पुनीत कार्य है, अतएव् पशुओं की निस्वार्थ भाव से सेवा की जाय। कार्यक्रम का संचालन विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष एवं पशुपालन विभाग के प्रधान सहायक मो मुस्तफा खां द्वारा किया गया। इस मौके पर देवा ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र याद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, जिलामन्त्री करूणेश वर्मा, जिला संयोजक, स्वच्छता नन्दलाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष देवां अरविन्द वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पुनीत मिश्रा, ग्राम प्रधान मामापुर अमित कुमार, ग्राम प्रधान देवगांव आनन्द, ग्राम प्रधान सालेनगर व अन्य पशुपालक तथा पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारी यथा डॉ जीके शुक्ला, डॉ विकास वर्मा, डॉ संजीव चौधरी, डॉ शमीम अहमद, डॉ गुलाब चन्द्र यादव एवं डॉ विपाशा सिंह व समीर कुमार श्रीवास्तव एवं पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे। अन्त में डॉ खिलाड़ी शंकर द्वारा समस्त उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधिगणों का आभार प्रकट किया गया।
Barabanki News
Inauguration
newly constructed
building
Government
Veterinary Hospital

0 टिप्पणियाँ