ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki:National Herald मामले में राहुल के खिलाफ चार्जशीट से कांग्रेसियों में उबाल, प्रदर्शन के दौरान जमकर की नारेबाजी, कहा-झुकेंगे नहीं

 

Barabanki News... नेशनल हेरल्ड (National Herald) मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर किए जाने के बाद पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। जिले में भी इसका असर देखा गया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि वो सरकार के हथकंड़ों से डरने वाली नहीं है।


   

National Herald मामले में राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को पूर्व सांसद पीएल पुनिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर इक्ट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद पीएल पुनिया ने कहा कि National Herald मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में जो कार्यवाई की गई है, वो सरासर सरकारी एजेंसियों का दुरोपयोग है। ये कृत प्रजातंत्र का गला घोटने जैसा है। उन्होंने कहा कि राहलु गांधी या सोनिया गांधी ने कितना पैसा लिया ये सरकार बता दे। 

 पुनिया ने कहा कि हम साफ कर दें कि सरकार के इन हथकंडों से कांग्रेस कार्यकरता डरने वाले नहीं हैं, हम जब तक संघर्ष करते रहेंगे, जबतक हम जीत नहीं जाते हैं। पुनिया ने कहा इस मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से कई दिनों तक पूछताछ की, जब कुछ नहीं मिला, तो कहा ठीक है। अब दबाव बनाने के लिए बिहार और दूसरे राज्यों में चुनावों के मद्देनजर इस तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि आरोप निराधार हैंंष जनता में हर कोई ये जानता है कि ये मुकदमा फर्जी है। सरकार इस मामले में जोर जबरदस्ती कर रही है।



In the National Herald case, the charge sheet against Rahul boils Congressmen, shouting slogans during the protest, said-will not shock

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ