Barabanki News... सिद्धौर ब्लॉक के गंगवाई पठनान गांव के पूर्व माध्यमिक स्कूल में सोमवार को शिक्षक अलंकरण एवम विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल से सेवा काल पूर्ण कर चुके शिक्षक उमेश चंद्र को मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय में प्रधान अध्यापक मो अख्तर द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अध्यापक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। वो सदैव समाज को सदमार्ग दिखाता रहता है। अध्यापक रियाज़ अहमद ने माला पहनाकर उमेश चंद्र स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से राजेन्द्र वर्मा बीडीसी, ग्राम प्रधान हरिनाथ रावत, नोडल अध्यापक नॉमिलाल, हंसराज वर्मा, रियाज़ अहमद, अरुण कुमार, नीरज कुमार, यश कुमार, मनोज कुमार, वकील अहमद, सफीर अहमद, अगम बाबू, आलोक कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार आदि अध्यापकों ने माला पहनकर एवं उपहार प्रदान कर उमेश चंद्र को सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य मो अख्तर ने सभी का आभार व्यक्त कर एवम मुख्य अतिथियों को शाल भेंट की।
Honor ceremony of retired teacher

0 टिप्पणियाँ