ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: होम्योपैथिक डॉक्टर सरवर जमाल ने बढ़ाया मान, जर्मनी में किए गए सम्मानित

 

Barabanki News... होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं और अनुसंधान कार्यों के लिए प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सरवर जमाल को "इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड इन होम्योपैथी" से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 11 अप्रैल को जर्मनी के प्रसिद्ध शहर "हानेमान सिटी ऑफ कोथेन" में आयोजित वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-3 के अवसर पर प्रदान किया गया। 

 इस भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया ।जिसमें विश्व के विभिन्न देशों से होम्योपैथिक विशेषज्ञों, शिक्षकों, और चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देना और इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पहचान देना था। 

डॉ. सरवर जमाल वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा में लगे हैं । उन्होंने अब तक हजारों मरीजों का सफल इलाज किया है। उन्होंने अपने शोध और आधुनिक चिकित्सा दृष्टिकोण से पारंपरिक होम्योपैथी को नया आयाम देने का कार्य किया है। उनकी यही विशेषज्ञता और सेवा भावना इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन का आधार बनी।

 सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. जमाल ने कहा कि यह पुरस्कार न केवल मेरे लिए बल्कि उन सभी मरीजों और साथियों के लिए है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। मेरा प्रयास रहेगा कि होम्योपैथी चिकित्सा को और अधिक वैज्ञानिक और सुलभ बनाया जा सके। होम्योपैथी चिकित्सक समुदाय ने डॉ जमाल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है और इसे जिले प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात बताया है।

Homeopathic doctor Sarwar Jamal raised respect, honored in Germany

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ