ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: लखनऊ जोन की हैण्डबाल-बास्केटबाल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता और मुख्य निर्णायक तौहीद खान संम्मानित

 

Barabanki News... पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित लखनऊ जोन की 02 दिवसीय अन्तर्जनपदीय हैण्डबाल कलस्टर (महिला/पुरुष) हैण्डबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता-2025 का समापन कर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान SP ने मुख्य निर्णय की भूमिका निभाने वाले तौहीद खान को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया।
लखनऊ जोन की उ0प्र0 02 दिवसीय अन्तर्जनपदीय हैण्डबाल कलस्टर (महिला/पुरुष) हैण्डबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा परेड ग्राउण्ड में किया गया था। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के जनपदों की टीमों ने उत्साह एवं मनोयोग से प्रतिभाग कर अनुशासन का परिचय देते हुये प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को खेल प्रतियोगिता के समापन की घोषणा कर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में प्रस्तुति देने पर 10वीं वाहिनी पीएसी, बैण्ड पार्टी को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह, एवं क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन्सरी सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार गौतम मौजूद रहे। 

 प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत है- 

हैण्डबाल (पुरुष) प्रतियोगिता विजेता- जनपद बाराबंकी ने प्रथम स्थान अयोध्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
 हैण्डबाल (महिला) प्रतियोगिता विजेता- जनपद लखनऊ ने प्रथम स्थान व बाराबंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
 बास्केटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता विजेता- जनपद अयोध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद लखनऊ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 
बास्केटबाल (महिला) प्रतियोगिता विजेता- जनपद लखनऊ ने प्रथम स्थान व बाराबंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


Handball-Basketball Competition of Lucknow Zone concluded, winner and chief decisive Tauheed Khan Samman

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ