Barabanki News... बाराबंकी-बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घाघरा घाट पुल के मरम्मत कार्य के दौरान यातायात सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए इस मार्ग को डायलर्ट किया गया है। ये डायवर्जन 17 से 20 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस व्यवस्था के तहत गोण्डा, बहराईच की ओर जाने वाले भारी वाहन सुबह 09 बजे से सांय 04 बजे तक थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौपुला बाईपास से सफदरगंज होते हुए अयोध्या की ओर से जाएंगे।
आपको बता दें कि बाराबंकी-बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घाघरा घाट पुल के expansion joint खराब हो गए हैं। जिनका मरम्मतीकरण कार्य कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थित 41 वर्षीय संजय सेतु पर शुक्रवार को ज्वाइंटों की मरम्मत का कार्य शुरू होते ही एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह जाम संजय सेतु से लेकर चौकाघाट तक फैल गया, जिससे राहगीर व वाहन चालक घंटों परेशान होते रहे। जाम की सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जाम को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुल पर मरम्मत कार्य के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। स्थिति पर काबू पाने के लिए ट्रैफिक आरक्षी नरेंद्र कुमार को सेतु पर विशेष रूप से तैनात किया गया है, ताकि आगे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
Gonda-Barabanki route diverted, vehicles will go via Ayodhya, jam from Sanjay Setu to Chowkaghat

0 टिप्पणियाँ