Barabanki News...माह ए रमजान का देखते ही जिले के मशहूर यूनानी डॉक्टर एएच उस्मानी के बेटे अम्मार उस्मानी ने मुनफरिद पहल करते हुए इबादत कंपटीशन का एलान किया। जिसके तहत माह-ए-रमजान में इबादत के अलग-अलग शोअबों में इनामात का एलान किया गया। ये भी तय किया गया था कि कंपटीशन में हिस्सा लेने वालों को भी उनकी हौसलाअफजाई के लिए इनाम दिए जाएंगे।
कंपटीशन में सबसे ज़्यादा कुरान पढ़ने वाले,तरजुमे के साथ कुरान पढ़ने वाले,ज़्यादा सलातुत तसबीह पढने वाले, एक लाख पच्चीस हजार बार कलमा तययबा पढ़ने वाले, एक लाख बार दुरूद शरीफ पढ़ने वाले,एक लाख बार असतगफार पढ़ने वाले, ज़्यादा नफिल पढने वाले, पूरे महीने की तरावीह और पांचो वक्त की नमाज तकबीर ऊला के साथ जमात से पढ़ने वाले,पूरे माह के रोजा रखने वाले और भी अल्लाह का जिक्र करने वाली कैटेगरी तय की गई थीं।
इन तमाम कैटगरीज़ में कंपटीशन के लिए मासूम बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों ने हिम्मत और शौक से तिलावत ,जिक्र, रोजा और नमाज मे जुट गए, सभी ने बढ़ चढ़कर कलाम पाक मुकम्मल किए,किसी ने कलमा तययबा पूरा किया, किसी ने सलातुत तसबीह ज़्यादा पढ़ी,अलगरज सभी ने खूब खूब इबादत की। जिसमें नाज़नीन बानो को कलाम पाक+एक लाख पच्चीस हजार कलमा तययबा+ सलातुत तसबीह और पूरे रोजे रखने के लिए मेगा इनाम से सरफराज किया गया। दूसरा मैगा इनाम 13 कलाम पाक + एक लाख पच्चीस हजार कलमा+सलातुत तसबीह और पूरे रोजे रखने के लिए महताब नफीस को गया। जाइनट इनाम तरजुमे के साथ कलाम पाक पढ़ने वाले आमिर उसमानी और फहमीदा के नाम रहा। इस तरह सभी इबादत करने वालों को और मासूम नन्हे मुन्ने बच्चों को मिलाकर तकरीबन 92 गिफ्ट दिए गए। कन्वेनर्स ने दुआ की कि अल्लाह हर साल इसी तरह जौक शौक से इबादत करने की तौफीक अता करे,और जो भी इबादतें हुई हैं । इसका सवाब सभी मरहूमीन को पहुंचे।
Barabanki News
Gifts
rain
winners
prayer
competition

0 टिप्पणियाँ