ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पनीर फैक्ट्री में पहले गैस रिसाव, फिर धमाका, नहीं हुआ कोई नुकसान, फिर भी मच गया हड़कंप

 

Barabanki News... जिले के दरियाबाद थाना और कस्बा क्षेत्र में सोमवार को पनीर बनाने की फैक्ट्री में साफ सफाई के दौरान कंप्रेसर टैंक से गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद हुए धमाके से फैक्ट्री की छत पर लगा टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। रिसाव के दौरान मजदूरों को पहले ही हटा दिया गया था। इससे कोई भी जनहानि नहीं हुई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घरों से निकल कर सड़क पर आ गये। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दरियाबाद कस्बे के चौधरियान मोहल्ले में बड़े पैमाने पर पनीर बनाने का काम होता है। जिसके लिए कम्प्रेशर मशीन व अन्य उपकरण लगे हुए हैं। सोमवार की सुबह एक फैक्ट्री में कंप्रेसर मशीन की सफाई की जा रही थी। इस दौरान मशीन से गैस रिसाव होने लगा। इसके बाद सभी मजदूर फैक्टरी के बाहर आ गए। रिसाव के बाद जोर दार धमाका हुआ। जिससे फैक्ट्री की छत पर लगा टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस पास के लोग सहम गए और किसी अनहोनी की आशंका में घर से बाहर आ गए। फैक्टरी के मालिक ने बताया कि रूटीन वर्क के तहत साल में एक बार मशीन की सफाई की जाती है। जिससे गैस का रिसाव होता है। पिछले साल भी सफाई के दौरान गैस रिसाव हुआ था। जिस वजह से विस्फोट हुआ है। वर्करों को पहले ही हटा दिया गया था। किसी प्रकार की कोई भी हानि नही हुई है। एसएचओ मनोज सोनकर ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।


First gas leakage in the cheese factory, then explosion, no damage was done, still panic was created

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ