Barabanki News... जिले के मसौली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम खाना बनाते वक्त छप्परनुमा घर में लगी आग में एक महिला और दो मासूम बच्चियां जिंदा जल गईं, जबकि एक व्यक्ति और दो वर्ष का बच्चा गंभीर रुप से झुलस गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल है। क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मसौली थाना क्षेत्र के पूरेजबर गांव में 35 वर्षीय पिंकी पत्नी राजमल विश्वकर्मा मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने छप्परनूमा मकान मे छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया आग के बींच फंसी पिंकी अपनी 4 वर्षीय पुत्री शिवानी व 8 माह की बच्ची प्रियांशी को लेकर बाहर निकल पाती इससे पहले छप्पर गिरने से वो उसके नीचे दब गई। इससे पिंकी व उसकी दोनो पुत्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बच्चों और पत्नी को फंसा देख पति राजमल भी घर मे घुस गया। जान पर खेल कर पिता ने अपने 2 वर्षीय बेटे ओमकार को किसी तरह से बचा लिया। हालांकि इस दौरान उसके दोनों हाथ बुरी तरह से जल गए। गंभीर रुप से झुलसे राजमल को एम्बूलैंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग बुझा नहीं सके। मौक़े पर पहुंची फायर विग्रेड की गाडी ने आग को शांत किया। अग्निकांड मे 3 की मौत की सूचना पर पहुंची क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
Fire wreaked havoc and two innocent girls burnt alive

0 टिप्पणियाँ