ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: CHC टिकैतनगर के निरीक्षण के दौरान DM को मिले बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर्स, दिए बंद करने के निर्देश

 

Barabanki News... DM शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) टिकैतनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई स्थानों पर गंदगी मिली। DM ने अस्पताल में शौचालय सहित परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीज अंकिता, राजकुमार और नरेन्द्र सहित कई मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं सम्बन्धी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण कक्ष में रजिस्टर को देखा। जिलाधिकारी ने ओपीडी सहित चिकित्सक ड्यूटी सम्बन्धी रजिस्टर को भी देखा और आवश्यक निर्देश दिए। 

 औषधि भंडार कक्ष का किया निरीक्षण जिलाधिकारी ने अस्पताल के औषधि भंडार कक्ष का निरीक्षण किया और दवाओं की उपलब्धता देखी, और सभी जरूरी दवाएं रखने के निर्देश दिए। 

 संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के दिये निर्देश जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सीएचसी के निरीक्षण के दौरान देखा कि अस्पताल में संस्थागत प्रसव की संख्या बहुत कम है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि अस्पताल में संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया जाए। 

 बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोरों को बंद करने के दिये निर्देश जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर के बाहर बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोरों को बंद कराने के साथ ही अस्पताल परिसर की बाउंड्री को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिये सम्बंधित को निर्देशित किया। 

 इस अवसर पर एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव सिंह, सीएचसी अधीक्षक टिकैतनगर विजय कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

During inspection of CHC Tikaitnagar, DM found medical stores operating without license and gave instructions to close them

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ