Barabanki News... समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार को संगठन के प्रति उदासीनता, लापरवाही और अनुशासनहीनता के लिए पदमुक्त किए जाने के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ ओम कुमार को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मोहनलाल वर्मा एजूकेशनल इंस्टीट्यूट को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव और जनपद प्रभारी डॉ.शरद वर्मा की संस्तुति एवं सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह पटेल ने निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार को संगठन के प्रति उदासीनत, लापरवाही एवं अनुशासनहीनता में लिप्त पाए जाने के कारण पदमुक्त करते हुए रामनगर पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ ओम कुमार को जिलाध्यक्ष एवं मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के प्रवक्ता राकेश कुमार पाल को समाजवादी विचारधारा में आस्था, संगठन के प्रति सक्रियता एवं पीडीए के प्रति समर्पण को देखते हुए जिला महासचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर प्रदेश सचिवगण डॉ ज्ञान दास वर्मा, डॉ बिलाल अहमद, डॉ एस पी द्विवेदी, डॉ राजेश वर्मा सहित तमाम शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।

0 टिप्पणियाँ