ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: आजमीन-ए-हज के तयमूम के लिए डॉ एएच उस्मानी ने बनाया खास रूमाल

 


Barabanki News... जिले के मशहूर यूनानी डॉक्टर. समाजी, मिल्ली कारकुन डॉ एएच उस्मानी आजमीन-ए-हज की सहुलियत के मद्देनजर तयमूम के लिए एक खास रुमाल तैयार किया है। वो इस रुमाल को एहराम के साथ आजमीन-ए-हज को हदिया कर रहे हैं। 



 आपको बता दें कि आजमीन-ए-हज की खिदमत में डॉ एएच उस्मानी हर बरस हदिये के तौर पर अपनी जानिब से नजराना-ए-्अकीदत पेश करते रहते हैं। इस बार भी वो आजमीन-ए-हज को सिलवा कर एहरमा हदिया कर रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक खास पहल की है। उन्होंने हाजियों को फ्लाइट पर सफर के दौरान तयमूम के लिए एक खास तरह का रुमाल तैयार किया है। डॉ एएच उस्मानी के मुताबिक इस रुमाल को मुल्तानी मिट्टी में भिगोकर बनाया गया है। उन्होंने इसके बारे में दीनी किताबों में पढ़ रखा था। आजमीम-ए-हज फलाइट पर सफर के दौरान इस खास रुमाल से तयमूम करके नमाज पढ़ सकती हैं। बाद में वो इसे महफूज रख सकती हैं और कभी भी तयमूम करके इससे नमाज पढ़ सकती है। डॉ एएच उस्मानी ने जिले के तमाम 186 आजमीन-ए-हज के लिए ये खास रुमाल तैयार कराया है और एहराम के साथ इसे हदिया किया जा रहा है।


Dr. AH Usmani made a special handkerchief for Azmin-e-Haj

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ