ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Amethi: शादी से पहले पहुंच गई दिल्ली वाली गर्ल फ्रैंड? लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने सुलझाया मामला

 

Amethi News... इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उस समय चर्चा का विषय बन गया जब दिल्ली की एक विवाहित महिला तीन बच्चों को छोड़कर अमेठी प्रेमी से मिलने पहुंच गई। यहां पहुंचकर सोशल मीडिया की इस प्रेम कहानी का अंत उस वक्त दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया, जब महिला ने युवक पर धोखा देने और दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया और शुकुल बाजार थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने बुलाकर समझाते हुए घर भेज दिया। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिकर शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के खेममऊ गांव के अमित साहू रोजगार की तलाश में गुजरात के अहमदाबाद शहर गया था, जहां वह एक पिज़्ज़ा सेंटर में काम करता था। वहीं उसकी इंस्टाग्राम पर नई दिल्ली के ज्योति कॉलोनी, अमर कॉलोनी की पुष्पा ठाकुर से दोस्ती हुई। पुष्पा तीन बच्चों की मां है और दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। धीरे-धीरे बातचीत गहराती गई और इंस्टाग्राम की दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई। 

 महिला का आरोप है कि युवक ने इंस्टाग्राम पर ब्यूटी पार्लर सिखाने वाली लड़कियों को फॉलो करते हुए उसका मोबाइल नंबर हासिल किया। इसके बाद लगातार संपर्क में रहकर भावनात्मक रूप से जोड़ लिया और होटल में कई बार मिलने के दौरान संबंध भी बनाए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने सारी बातें उसके पति और भाई को बताकर उसके पारिवारिक जीवन को तबाह कर दिया। 

 महिला का कहना है कि युवक ने शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह दूसरी जगह विवाह की तैयारी कर रहा है। जब पुष्पा को पता चला कि अमित की 14 अप्रैल को तिलक और 20 अप्रैल को शादी है, तो उसने सीधा शुकुल बाजार थाने का रुख किया और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।


Delhi's Girl Friend reached before marriage? Serious allegations made, police resolved the case

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ