ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: चकबंदी कार्यो की DM ने की समीक्षा, कहा-सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं पर करें सख्त कार्रवाई

 

Barabanki News... जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, उप संचालक चकबंदी (डीडीसी) आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर चकबंदी कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सम्बंधित अधिकारियों से चकबंदी कार्यो की अद्यावधि जानकारी ली। 

 उप संचालक चकबंदी (डीडीसी) आलोक कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चक्र की चकबंदी प्रक्रिया जिले के 6 गांवों में गतिमान है और द्वितीय चक्र की चकबंदी प्रक्रिया 35 गांवों में चल रही है। जिसमें से 16 गांवों में सर्वे व धारा 8 सहित अन्य कार्य चल रहे हैं। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। वह अधिक लंबी न चले, सभी स्थानों पर चकबंदी कार्य को समय पर पूर्ण कराया जाए। अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि ग्राम पंचायतों में चारागाह, तालाब व अन्य प्रकार की सरकारी जमीनों पर यदि किसी ने कब्जा कर रखा है, तो उसपर कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जे को खाली कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि दरांवा और परसा गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया की अविलंब शुरुआत की जाए। भदरास, मवइया, रसूलपुर, कान्हीपुर, सहावर, बिजौली, डिंगरी, बच्छराजमऊ, लाही, बबुआपुर, ओदार, खुज्जी, जासेपुर, सलेमाबाद, आदि गांवों में चकबंदी के कार्य समय से पूर्ण कराये जाए। अवैध प्लॉटिंग करने वाले या चकमार्ग सहित सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जाए। जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया गतिमान है। उन सभी गांवों में अविलंब चकबंदी के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर उप संचालक चकबंदी (डीडीसी) आलोक कुमार श्रीवास्तव, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी (एसओसी) संजय कुमार विश्वास, चकबंदी अधिकारी बीके मिश्रा, सुरेश कुमार शर्मा एवं सहायक चकबंदी अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

 कार्ययोजना बनाकर पुराने मुकदमों के निस्तारण करें
 जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चकबंदी से सम्बंधित मुकदमों के निस्तारण की स्थित काफ़ी खराब है, 3 व 5 साल से अधिक समय से लंबित मुकदमों की स्थित पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्ययोजना बनाकर समय से चकबंदी के मुकदमों का मेरिट के आधार पर शीघ्रता से निस्तारण करें। चकबंदी के मुकदमों में तारीख पर तारीख देकर अनावश्यक समय खराब करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।

कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही में न हो विलंब
 जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि खुज्झी, बरौली, ओदार, सलेमाबाद और जासेपुर आदि सहित जिन गांवों में कब्जा परिवर्तन किया जाना है उन सभी गांवों में समय से कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही विधिक रूप से पूर्ण की जाए। 111 गतिरोध दूर करने का करें प्रयास जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया का लोग विरोध कर रहे है उनसे बातचीत करके विरोध के कारणों का अधिकारी पता लगाए और गतिरोध को दूर करने का प्रयास करें। फिर भी कोई बार-बार बेवजह गतिरोध करे तो उस पर कार्यवाही करें।

DM reviewed the consolidation work and said- take strict action against land mafias who occupy government land

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ