ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: CM डैश बोर्ड की खराब रैंकिंग वाले विभागों पर DM ने जताई नाराजगी, दिए ये निर्देश

 

Barabanki News... विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में CM डैशबोर्ड के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(NRLM), मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण व ग्रामीण अभियंत्रण के कार्यो में रैंकिंग खराब होने पर नाराजगी जताई और सम्बंधित अधिकारियों को रैंक में आपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। 

 पर्यटन विभाग को भी रैंक में सुधार लाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति धीमी होने पर रैंकिंग में गिरावट आई है इसलिये इस कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिये। पंचायती राज विभाग के कार्यों में भी आपेक्षित सुधार के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। निपुण परीक्षा आकलन और मध्यान्ह भोजन की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के तहत सेतु निर्माण कार्य में रैंकिंग को और बेहतर करने के निर्देश दिए। नई सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जिससे रैंक में आवश्यक सुधार हो सके। समाजकल्याण और सीएमआईएस विभाग की रैंकिंग में आवश्यक सुधार के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने यूपी नेडा विभाग, हार्टिकल्चर, बिजली विभाग, कृषि विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और किसान सम्मान निधि के लंबित आवेदनों को समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। मनरेगा, दुग्ध विभाग, दिव्यांग पेंशन, 15 वां वित्त के कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग, सिचाई विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग को आपेक्षित प्रगति के निर्देश दिए। सेतु निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सहकारिता, युवा स्वरोजगार आदि योजनाओं की समीक्षा कर सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए। CM डैशबोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विभागों यथा ऊर्जा विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जिलापूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, प्राथमिक शिक्षा विभाग, पशुधन विभाग, मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, सूचना लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बैठक में प्रतिभाग न करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त एनआरएलएम, उपायुक्त मनरेगा, उपनिदेशक कृषि, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

 गंभीरता से कार्यो का संपादन करें 
अधिकारी जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं में व्यक्तिगत ध्यान देते हुए प्रगति बढ़ाये और लाभार्थीपरक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिससे आम-जनमानस को योजनाओं का लाभ मिल सके। 

 रैंक में सुधार लाने के दिये निर्देश 
 समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर अपने विभागीय प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए विभाग से सम्बन्धित रैंक में आपेक्षित सुधार लाएं, जिससे जिले की ओवर ऑल रैंकिंग और बेहतर हो सके। 

अपडेट रखें डाटा फीडिंग कार्य 
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि डैशबोर्ड पर डाटा फीडिंग कार्य को अद्यतन रखा जाए। किसी भी विभाग का कार्य पेंडिंग न रहने पाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ