Barabanki News... रामनगर (धमेड़ी) रियासत के 14वें राजा एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव समाजसेवी स्वर्गीय रत्नाकर सिंह जनता के दिलों पर राज करते थे। वे सदैव जनसेवा इमानदारी और विकास के प्रतीक रहे हैं। राजा रत्नाकर सिंह का सरल स्वभाव और सबको साथ लेकर चलने की राजनीती आज के समय में एक प्रेरणा है। आजादी के आन्दोलन में इस रियासत ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई थी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिगवजय सिंह के राजा रत्नाकर सिंह दामाद थे। 61 वर्ष की आयु में कैंसर जैसी घातक बीमारी के कारण उनका असमय निधन हो गया। आज राजा रत्नाकर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली एवं मरीजों को फल वितरण जैसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते है। और दिवंगत की याद दिलाते हैं। आज उनके प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनको कांग्रेस परिवार के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करते है।
उक्त उद्वगार पूर्व सांसद डॉ0 पी0एल0 पुनिया ने आज युवा समाज सेवी कांग्रेसी नेता धनन्जय सिंह रैकवार द्वारा रामनगर (धमेड़ी) के राजा स्व0 रत्नाकर सिंह जो नगर पंचायत रामनगर के पूर्व अध्यक्ष तथा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव रह चुके थे, उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद डॉ0 पी0एल0 पुनिया के ओबरी आवास पर आयोजित श्रद्धांजली समारोह में व्यक्त किये। श्रद्धांजली समारोह के पश्चात कांग्रेसजनों के साथ स्थानीय अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 बी0पी0 सिंह तथा कांग्रेसजनों के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया और मरीजों का हालचाल जानकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
समाजसेवी कांग्रेसी नेता धनन्जय सिंह रैकवार द्वारा समाजसेवी पूर्व प्रदेश सचिव रामनगर धमेड़ी रियासत के राजा स्व0 रत्नाकर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजली सभा तथा अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, विनोद सिंह कार्यक्रम आयोजक धनन्जय सिंह रैकवार, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, इरफान कुरैशी,सरजू शर्मा, देवेन्द्र सिंह मोनू, राजकुमार सिंह, अंकित सिंह रैकवार, नेकचन्द त्रिपाठी, अजय रावत, मोहम्मद जिशान विजयपाल गौतम, अजीत वर्मा, अखिलेश वर्मा,उदयभान यादव, गोपी कनौजिया, सद्दाम हुसैन,श्रीकान्त मिश्रा, संजीव मिश्रा, आशू दिक्षित,धीरेन्द्र सिंह, ज्ञानू सिंह, अमित सिंह सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन तथा स्वर्गीय राजा रत्नाकर सिंह के प्रशंसक थें ।
Congressmen remembered Raja Ratnakar Singh on his death anniversary

0 टिप्पणियाँ