ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: कांग्रेस कर रही प्रदर्शन पर प्रदर्शन, मुख्य विपक्षी दल ने जनता के मुद्दों से मोड़ा मुंह

 

Barabanki News... रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिज़वी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

 इस मौैके पर सिकंदर अब्बास ने कहा कि सरकार अच्छे दिन आएंगे का नारा देकर सत्ता में आई लेकिन जनता को महंगाई के बोझ तले दबाने का काम किया है। जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही हैं ऐसे में सरकार ने रसाेई गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम पर बढ़ाकर उसकी परेशानी को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है लेकिन देश में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं। सरकार ने अच्छे दिनों के सपने दिखाकर लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इस दौरान गुड्डू गौतम, मनीष कुमार वर्मा, वीरेंद्र यादव एडवोकेट मोहम्मद इजहार एडवोकेट देवेंद्र प्रताप यादव एडवोकेट शिव बहादुर वर्मा जिला पंचायत सदस्य तरुण बक्श, नीरज कुमार, शुभम वाल्मीकि, अब्दुल्ला, तरुण चावला, फूल मोहम्मद शाहबेज़ खान,इजहार अली, धनंजय सिंह, मोहसिन, मोहम्मद अयान, शुभम बाल्मीकि, पवन कुमार, राजू गुप्ता, मोहम्मद शानू, मोहम्मद फरजान, तबरेज, फैज, आरिफ अहमद शुभम यादव मोहम्मद दानिश अहमद अजीम मौजूद रहे। 

 आपको बता दें शुक्रवार को ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करके राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ