ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सफाई कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर किया NPS/UPS का विरोध

 


रिपोर्ट-अमित गुप्ता

Barabanki News... जिले के निंदूरा विकास खंड परिसर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश चतुर्थी श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक न्यू पेंशन स्कीम (NPS) और UPS, निजीकरण, बन्द चतुर्थ श्रेणी भर्ती के विरोध में काली पट्टी बांधकर पे रोल जमा करने के दौरान प्रदर्शन किया।


संघ के जिला मंत्री राजू धानुक ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के सेवा के 17 वर्ष हो रहे हैं। अभी तक सफाई कर्मचारियों की प्रमोशन कि कोई व्यवस्था नहीं है। हमें नई पेशन स्कीम के अंतर्गत बांधा जा रहा है। हमारी विभागीय सेवा नियमावली अभी तक नहीं बनाई गयी है। इसलिए हम सबको भी पुरानी पेशन व्यवस्था का लाभ मिलना चाहिए। हम NPS/UPS पेशन स्कीम नहीं चाहते हैं। हम सबको भी ओपीएस पुरानी पेशन स्कीम चाहिए। इसीलिए हम सब शांति प्रिये ढंग से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


Clean workers opposed NPS/UPS by tying black bandage in their hands

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ