ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बच्चों को सेहत के प्रति गंभीर हो स्वास्थ्य विभाग- DM

 

Barabanki News... कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पोषण समिति की मासिक समीक्षा एवं कन्वर्जेंस बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बेबी वेट मशीन सहित जरूरी उपकरणों को समय पर क्रय कर लिया जाए। साथ ही क्रय किये जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। माइक्रोप्लान बनाकर बेहतर ढंग से कार्य किये जायें जिससे अच्छा रिस्पांस मिल सके। 

 जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में मोटापे की संख्या बढ़ना चिंताजनक है। इसके लिये संतुलित आहार पर विशेष ध्यान दिया जाए। पोषण ट्रैकर ऐप पर गर्भवती महिलाओं का वजन फीडिंग, मैम और सैम बच्चों से संबंधित सूचना, वीएचएसएनडी, एनआरसी प्रगति विवरण, हॉट कुक्ड फूड योजना का संचालन, समुदाय आधारित गतिविधियां, खाद्यान्न वितरण संबंधी सूचना, पूर्व प्राथमिक शिक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

 जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर पर समस्त इंडिकेटर की फीडिंग निर्धारित तिथि तक पूर्ण रूप से कराए जाने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मुख्य सेविका, बाल विकास परियोजना अधिकारी को मैंम और सैम बच्चों के घर गृह भ्रमण कर पोषण परामर्श प्रदान करने से संबंधित निर्देश दिए गए। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि हॉट कुक्ड फूड योजना से समस्त लाभार्थियों को शत प्रतिशत आच्छादित किया जाए। 

बैठक में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के संबंध में चर्चा की गई और अब तक की प्रगति से बैठक को जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र को एक मॉडल केंद्र के साथ-साथ पूर्व प्राथमिक शिक्षा के संसाधन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। बैठक में पूर्व प्राथमिक शिक्षा से संबंधित आगामी योजना के बारे में भी चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत 3 से 6 वर्ष के बच्चों के सीखने को ध्यान में रखते हुए स्टैंडर्ड बाला डिजाइन (बिल्डिंग ऐज लर्निंग एड) के क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। 

जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न सामूहिक गतिविधियों जैसे स्वच्छता हेतु जागरूकता आदि कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए। गर्भवती, धात्री महिलाएं और छोटे बच्चों की शतप्रतिशत मॉनिटरिंग की जाए। उन्हें स्वास्थ्यवर्धक न्यूट्रिशन की जानकारी देते हुए जागरूक किया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, डीडीओ भूषण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डीके श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी सीडीपीओ सहित स्वास्थ्य विभाग और सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Barabanki News
Children 
serious 
health
Health Department
DM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ