ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: प्रशासन का बड़ा एक्शन, गोवध निवारण अधिनियम के तहत ट्रक जब्त

 

Barabanki News.. पुलिस और प्रशासन ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत एक ट्रक को जब्त कर लिया है। इस ट्रक का उपयोग गोवंशों का मांस बिक्री के उद्देश्य से किया गया था। 

 आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा गोवंशों की तस्करी में पकड़े गये वाहनों को गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में जिलाधिकारी को आख्या प्रेषित कर जब्त करने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सतरिख पुलिस द्वारा 25/26 जनवरी 2022 की रात में अभियुक्तगण द्वारा गोवंशों का वध करके आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए गोवंशों के मांस को बिक्री के उद्देश्य से ट्रक UP 44 T 5954 से परिवहन करते समय अभियुक्त तहव्वर अली पुत्र हसीउल्ला निवासी ग्राम भेलसर थाना रूदौली जनपद अयोध्या, आदि को ग्राम तिन्दवानी के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से 19 राशि गोवंश, दो अदद लोहे का चापड़, दो अदद छूरी व एक अदद लकड़ी का ठीहा बरामद किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सतरिख पर गोवध निवारण अधिनियम व 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 

 पुलिस द्वारा उपरोक्त वाहन के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन तहव्वर अली पुत्र हसीउल्ला निवासी ग्राम भेलसर थाना रूदौली जनपद अयोध्या के नाम पर पंजीकृत है। आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से गोवंशों का मांस बिक्री के उद्देश्य से परिवहन किये जाने में उक्त वाहन का प्रयोग किया गया। जिसके आधार पर थानाध्यक्ष सतरिख द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित ट्रक UP 44 T 5954 को चिन्हित कर जब्तीकरण हेतु जिला मजिस्ट्रेट को आख्या प्रेषित की गई। इसके आधार पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उपरोक्त वाहन को जब्त करने का आदेश पारित किया गया। जिसके अनुपालन में थाना सतरिख पुलिस एवं प्रशासन द्वारा गोवध निवारण अधिनियम की धारा 05 की उपधारा 7 के तहत जब्त कराया गया।


Big action by the administration, truck seized under Cow Slaughter Prevention Act

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ