Barabanki News... समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA के फार्मूले से लोकसभा चुनाव में गच्चा खाई BJP ने अब अखिलेश के फार्मूले पर ही दावा ठोक दिया है। BJP के प्रदेश भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को कहा कि असली PDA वो हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवारवाद कर रहे हैं। भूपेंद्र चौधरी पार्टी के अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के खसपरिया गांव में प्रवास के लिए पहुंचे थे।
भाजपा सरकार के 8 साल पूर्ण होने के उपरांत गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को खसपरिया गांव में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में दलित महापुरुषों का नाम मिटाने की कार्रवाई हुई है, बाबा साहेब के नाम से चल रहे संस्थानों के नाम बदला गया है। चौधरी ने कहा कि अखिलेश का PDA उनका सिर्फ परिवारवाद है,जबकि भाजपा के मंच पर देखिए असली PDA आपको हमारे के पास दिखेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने 46 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांव चलो अभियान के तहत मोदी - योगी सरकार का लेखा जोखा लेकर गांव-गांव संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति के मायने बदल दिए हैं। राष्ट्र सर्वोपरि का भाव लिए भाजपा सरकार सेवा,सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है। चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकारों ने भारतीय संस्कृति एवं विरासत का गौरव बढ़ाया है। अब कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा होती है। उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में भव्य राम मंदिर व विंध्याचल कॉरिडोर के निर्माण को सनातन संस्कृति के पुनरोत्थान का अहम पड़ाव बताया।
उन्होंने विरोधी पार्टियों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वामपंथ एवं कांग्रेस सबके मूल में विदेशी विचार धारा है, जो देश को बांटने की हिमायत करती हैं। जबकि सपा हमेशा दंगाइयों और आतंकवादियों के साथ खड़ी दिखती है। उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान 1978 में सम्भल में हुए भीषण दंगे सहित प्रदेश के तमाम दंगों एवं आतंकवादी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सपा ने आतंकवादियों के केस वापस लेने का काम किया, जबकि मोदी योगी सरकार में आतंकवादियों, दंगाइयों एवं माफियाओं के हौसले पस्त हैं। उन्होंने राणा सांगा को राष्ट्रनायक कहते हुए सपा सांसद द्वारा उनके विरुद्ध की गई टिप्पणी की कड़ी शब्दों निंदा की। उन्होंने सपा के पीडीए को छलावा कहते हुए सपा को परिवारवादी पार्टी कहा। उन्होंने कहा भाजपा सामाजिक समरसता और सद्भाव की हिमायती है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम करते हुए सरकार ने बिजली, सड़क, सुरक्षा सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम किया है। जिसके चलते 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जा सका है। बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचा रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 26 /11 आतंकवादी घटना के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की अमेरिका से प्रत्यपर्ण की घटना को उन्होंने मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में बढ़ती साख बताया।
वो मोदी-योगी सरकार का लेखा जोखा बताने एवं अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति से संवाद स्थापित करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शनिवार को जिले के ख़सपरिया गांव पहुंचे थे। वो गांव स्थित मत्थेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया। स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। बूथ संख्या 212 एवं 213 की कमेटी के साथ विभिन्न अभियानों पर चर्चा की। योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। मंदिर परिसर में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों से मुखातिब हुए।
इस अवसर पर एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत,पूर्व विधायक शरद अवस्थी,राम कुमारी मौर्य, डॉ विवेक वर्मा, संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई,रामेश्वरी त्रिवेदी, रोहित सिंह,श्रीकांत मिश्रा,रोहित मिश्रा,वेद प्रकाश,सुनील मौर्य,संजीव वर्मा मौजूद रहे।
BJP claims on Akhilesh's formula, Chaudhary said-Assli PDA with us, SP is doing familyism

0 टिप्पणियाँ