ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki:NPS, UPS और प्राइविटाइजेशन के खिलाफ अटेवा का जागरूकता सम्मेलन

 

Barabanki News... अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में एनपीएस,यूपीएस, निजीकरण के खिलाफ जागरूकता सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया।

 बड़ेल के शांति पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ नीरज पति त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल, लखनऊ जिला अध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित रहे। विजय कुमार बंधु ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1 मई मजदूर दिवस पर दिल्ली जंतर मंतर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूरे देश के कर्मचारी शिक्षक अधिकारी इकट्ठा होंगे। उन्होंने कहा कि जहां एक अप्रैल से केंद्र सरकार यूनिफाइड पेंशन स्कीम यूपीएस लागू कर रही है। वहीं, 20 वर्ष पहले प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल को पुरानी पेंशन बंद करके एनपीएस स्क्रीम को चालू किया और 20 वर्ष उपरांत यदि सरकार को यूपीएस जैसी व्यवस्था लानी पड़ रही है। सरकार इस बात को स्वयं वाकिफ है कि एनपीएस की व्यवस्था सही नहीं थी। कर्मचारियों के अनुभव एनपीएस और भविष्य में यूपीएस के लिए सही नहीं रहेंगे। सभा को संबोधित करते हुए अटेवा के जिला अध्यक्ष अमित वर्मा ने कहा कि सभी कर्मचारियों अधिकारियों शिक्षकों ने अपने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष की अपील की। एनपीएस,यूपीएस पेंशन न होकर फण्ड मैनेजमेंट की स्कीम है। 

कार्यक्रम में प्रत्येक ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया एवं सभी पदाधिकारी का माला पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में रामेश्वर मिश्रा,धर्मराज यादव,सत्येंद्र पाठक,अनिल शुक्ला,आशुतोष कुमार,अशोक सिंह,धर्मेंद्र वर्मा,सुनील कुमार रावत,कुलदीप पटेल, साकेत रावत,लता वर्मा,आनंद पांडेय,महेंद्र वर्मा,सुनील रावत,विनोद वर्मा,देवानंद विश्वकर्मा,के के सिंह,आदर्श कुमार पांडेय,जंग बहादुर वर्मा, श्रुति बैसवार,सोनम सोनी, सोमप्रभा, गार्गी राय,प्रीति वर्मा,शिल्पी सिंह,कौशल किशोर धीमान संघों के प्रतिनिधि सहित अटेवा के जिला महामंत्री अरुण वर्मा,विपिन वर्मा,दिनेश कुमार,दुर्गेश यादव,अभिषेक नाग,शिवम शर्मा,आशीष कुमार वर्मा,डी पी सिंह,लोकेश शुक्ला, शिवाकांत सत्य प्रकाश,राकेश रावत,हेमन्त,आर सी,नर सिंह,राम सागर,सूर्य लाल,संदीप कुमार,राम मिलन वर्मा, राधेश्याम मौर्य,विशाल यादव,राहुल चौधरी,तौहीद इस्लाम, हरसेंद्र राठौर, विवेक मिश्रा,रफी अहमद, संतोष यादव, राजेश यादव, अभिषेक तिवारी,प्रमोद कुमार सहित समस्त ब्लॉकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Awareness conference of Ateva against NPS, UPS and Privityization

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ