Barabanki News... जब से BJP की सरकार आई है। देश और प्रदेश में अराजकता और धार्मिक नफरत चरम सीमा पर पहुंच गई है। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। बहुजनों की आवाज को दबाया और कुचला जा रहा है। उक्त बातें बंकी विकास खंड की ग्राम पंचायत मौथरी में विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहीं।
विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि समाज विभाजित कर,स्वतंत्र संस्थानों को पंगु बनाकर,सरकार में बैठे लोग विपक्ष को खत्म करने की साजिश करके भारत के महान लोकतंत्र को संकीर्ण तानाशाही में बदलना चाहते हैं। भारतीय संविधान,आरक्षण,और PDA समाज के साथ जो अन्याय हो रहा है। समाजवादी पार्टी कभी भी उससे समझौता नहीं करेगी और पीडीए समाज के लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी, दी जाएगी। समाजवादी पार्टी PDA समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने के लिए तैयार है।
इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों फीता कटवाकर सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती माया देवी पूर्व प्रमुख,हुमायूं नईम खान,नसीम कीर्ति,प्रीतम सिंह वर्मा, सोनू यादव सभासद,जय किशन यादव बीडीसी, शिवा यादव बीडीसी,संतोष जयसवाल,रमेश यादव प्रधान,हरिकरन यादव प्रधान,विनोद यादव प्रधान,श्ी शीला देवी, विनय कुमारी राधा देवी,नगमा बानो,राकेश प्रजापति,बाबुल मिश्रा,लवकुश, राम सागर पाल,रामनाथ रावत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Anarchy and religious hatred are at their peak under the BJP government- Suresh

0 टिप्पणियाँ