Barabanki News... जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने के बाद वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मसौली थाना क्षेत्र के कटरा गांव के उदय राज यादव पुत्र भरत राम यादव (44) रविवार सुबह अपने रिश्तेदार में बेटी की शादी का निमंत्रण देकर वापस घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि रामनगऱ थाना क्षेत्र के सुरवारी स्थित प्लाइवुड कंपनी के पास जैसे ही पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उदय राज जमीन पर घिसटते हुए दूर तक चले गए। राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना अस्पताल से रामनगर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
मृतक एक मजदूर था और अपने पीछे पत्नी के साथ चार बेटियां व एक बेटा छोड़ गया है। खास बात यह है कि मृतक की बड़ी बेटी की शादी आगामी 11 मई को तय थी। इस दुखद घटना के बाद परिवार पर ग़म का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दूसरी व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हुआ चालक अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
A person who went to distribute his daughter's wedding card died in a road accident

0 टिप्पणियाँ