ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: चंद ऱोज ही शहर कोतवाली टिक सके अमित प्रताप सिंह, किए गए लाइन हाजिर, कहीं ये तो नहीं वजह?

 

Barabanki News.. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद में पिछले दिनों हुए सुमित हत्याकांड की जांच के मामले में लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की गाज शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पर गिरी है। एसपी ने शहर कोतवाल अमित प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है और राम किशन को शहर का नया कोतवाल बनाया है। राम किशन राणा अब तक प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ थे। ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पहले ही शहर कोतवाल अमित प्रताप सिंह को जैदपुर कोतवाली से यहां तैनात किया गया था। 

आप को बता दें कि 30 मार्च को को सूचना मिली थी कि नगर कोतवाली क्षेत्र के केवाड़ी गांव के पास थार चालक व टेम्पो चालक के मध्य ओवरटेकिंग करने को लेकर कहा-सुनी होने लगी। उसी समय मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा पीछे से आकर बीच-बचाव कराते समय थार चालक द्वारा पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया गया, जिससे मोटरसाइकिल सवार के कमर में गोली लग गई। घायल मोटरसाइकिल चालक को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक की पहचान सुमित ओझा पुत्र उमेश ओझा निवासी फतेहगंज थाना नाका कमिश्नरेट लखनऊ के रूप में हुई थी। मृतक के भाई/वादी राहुल कुमार ओझा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

 इस मामले में स्वाट/सर्विलांस और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने नगर कोतववाली टीम ने वारदात का 48 घंटों के अंदर खुलासा करने का दावा किया था। पुलिस ने वारदात में शामिल कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी रिवाल्वर मय दो अदद जिंदा कारतूस .32 बोर व एक अदद थार बरामद कर लिया है। मामले में सफेदाबाद गांव के सत्येन्द्र गोस्वामी पुत्र सुखदेव और गोंडा के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कुमहड़ौर के अनूप गोस्वामी पुत्र सूर्यपाल प्रसाद को को ग्राम भुइहारा, रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया था। 

 लेकिन इसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े करते हुए आसली मुजरिम को बचाने का आरोप लगाते हुए डीएम समेत कई अधिकारियों से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने इस मामले में शहर कोतवाल अमित प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया और उऩके स्थान पर विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी राम किशन राणा को तैनात किया है।

Barabanki News
Amit Pratap Singh
city
stay 
city
line spot
reason

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ