ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बार कोड स्कैन करते ही ईंट सप्लायर के खाते से खटाखट निकल गए 63 हजार रुपये

 

Barabanki News... जिले के जैदपुर थाना व कस्बे में साइबर ठगी का अजब मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने खुद को आर्मी चीफ बताकर एक ईंट सप्लायर से 63,600 रुपए ऐंठ लिए हैं। पाड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

 घटना रविवार की सुबह करीब 10 बजे की है। जहां जैदपुर कस्बे के मोहल्ला अहिरान के हाजी मोहम्मद मतीन के पुत्र जहीन को फोन पर श्री साईं इंटर कॉलेज के लिए 2000 ईंटों की डिलीवरी का ऑर्डर मिला। जहीन ने मांगी गई जगह पर ईंटें भेजवा दीं। इसके बाद ठगों ने जहीन के व्हाट्सएप पर एक आर्मी चीफ के नाम से बार कोर्ड भेजा। उन्होंने कहा कि एक रुपए की जांच के लिए बारकोड स्कैन करें, फिर वे 13,600 रुपए ऑनलाइन भेज देंगे। जैसे ही जहीन ने बारकोर्ड स्कैन किया, दो मिनट के अंदर तीन बार में उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 63,600 रुपए निकाल लिए गए। 

 ठगों ने आर्मी चीफ की वर्दी में करनाल की प्रोफाइल पिक्चर लगाकर नेट कॉलिंग से जहीन को परेशान भी किया। उसी दिन जैदपुर के कई अन्य व्यापारियों को भी ऐसी धोखाधड़ी वाली कॉल्स आईं। जागरूक व्यापारी बच गए, लेकिन जहीन ठगों की ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने इस घटना की आन लाईन शिकायत की है।

63 thousand rupees were withdrawn from the brick supplier's account as soon as the bar code was scanned

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ