ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: इफ्को एजेन्सी दिलाने के नाम पर ठगे 4 लाख, साइबर सेल ने वापस कराई रकम

 

Barabanki News... कोठी थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों द्वारा इफ्को एजेन्सी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने पीड़ित की कुल 1 लाख 210 रुपये वापस करा दिए है। रुपये वापस मिलने से पीड़ित काफी खुश है और पुलिस की जमकर तारीफ की है। 

 आपको बता दें कि जिले के साइबर सेल को ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमें कोठी थाना क्षेत्र के आशुतोष द्विवेदी पुत्र करुणा शंकर द्विवेदी के साथ साइबर अपराधियों द्वारा आवेदक को इफ्को एजेन्सी देने के नाम पर करीब 4 लाख रूपये का फ्रॉड किए जाने का उल्लेख किया गया। संदर्भित प्रकरण में तत्काल साइबर क्राइम थाना द्वारा साइबर तकनीकी का प्रयोग कर संबंधित मर्चेंट से सम्पर्क कर आवेदक/पीड़ित की कुल 1,00,210 रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया।


4 lakhs were cheated in the name of getting IFFCO agency, cyber cell got the money back

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ