ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP: OBC पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप और फीस माफी स्कीम-सत्यापन एवं वितरण की समय सारिणी जारी

 

Lucknow News... पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए सत्यापन और वितरण की समय सारिणी जारी कर दी गई है। 


निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, डॉ. वंदना वर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विश्वविद्यालय, एफिलिएटिंग एजेंसी और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सीट आदि का सत्यापन 10 से 12 मार्च 2025 तक किया जाएगा। इसके उपरांत जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा 13 से 17 मार्च 2025 के मध्य सत्यापित डेटा को लॉक किया जाएगा। राज्य एनआईसी द्वारा 19 मार्च 2025 तक मॉग सृजन की जाएगी तथा निदेशालय स्तर से 22 मार्च 2025 तक धनराशि का अंतरण कर दिया जाएगा।

Lucknow News
OBC 
post matric 
scholarship 
fee waiver 
scheme
satisfaction 
distribution 
timetable 
continues



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ