ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: योगी ने पूरा किया वादा, होली पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दिया मुफ्त गैस रिफिल का तोहफा, खिले चेहरे

 

Barabanki News... उत्तर प्रदेश शासन और प्रदेश के मुख्यमन्त्री के उद्घोषणा के अनुरूप होली के अवसर पर नि: शुल्क गैस रिफिल प्रदान किये जाने के शुभारम्भ हेतु आहूत कार्यक्रमों शृंखला के क्रम में कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया‌ गया। 

 कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यमन्त्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया‌ गया। तत्पश्चात स्थानीय कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत के औपचारिक स्वागत से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी एवं विशिष्ट अथिति द्वारा दस उज्ज्वला लाभार्थियों को‌ प्रतीकात्मक चेक प्रदान किये गयें। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि‌ जनपद में 65 गैस एजेन्सियों से सम्बद्ध 324937 उज्जवला के लाभार्थी हैं। जिसमें से लगभग 240,000 उपभोक्ताओ की ई-केवाईसी कराई जा चुकी है, शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराई जा रही है। विधायक हैदरगढ ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ पर विस्तृत प्रकाश डाला। जिला पंचायत अध्यक्षा‌ द्वारा घरेलू गैस के प्रयोग से महिलाओं के जीवन में आने वाले गुणात्मक बदलाव को बहुत ही आसान तरीके से बताया गया। 

 उनके द्वारा बताया गया कि उपले और अन्य जलावनों से खाना पकाने में महिलाओं को किस प्रकार की स्वास्थ से सम्बन्धित दिक्कतें होती थीं, जो एलपीजी के प्रयोग के कारण दूर हो गयी हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समस्त‌ योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के‌ संकल्प एवं प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा सबको आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि,जिलाधिकारी के अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट नोडल अधिकारी उज्वला दिग्विजय सिंह, विक्रय प्रबन्धक इंडियन आयल लवनीश यादव , जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईएएस काव्या , जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा सहित उज्जवला लाभार्थियों उपस्थित रहे। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये 130 उज्जवला लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग एवं प्रतिकात्मक चेक प्राप्त किया गया।

Barabanki News
Yogi 
fulfills 
promises
free gas refills 
beneficiaries
Ujjwala scheme
Holi
blooming
faces

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ