ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: विश्व महिला दिवस पर इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

 

Barabanki News... अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कोऑपरेटिव सभागार में भाजपा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।समाज में महिलाओं को भागीदारी और योगदान प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षा, व्यापार, वकालत, चिकित्सा, आर्किटेक्चर तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वैदिक श्लोक 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः' का उल्लेख करते हुए महिलाओं के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई।

   

बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए प्रदेश सरकार के अल्प संख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि गत दस वर्षों में महिला सशक्तिकरण प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण को विकसित भारत का आधार स्तंभ मानते हुए नई ऊंचाइयां दे रहे है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले कुछ सालों में महिलाओं के लिए कई ऐसी लाभकारी योजनाएं लॉन्‍च हुई हैं, जिन्‍होंने महिलाओं के जीवन को बदल दिया है।मोदी सरकार की इन योजनाओं ने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा का कवच प्रदान किया है। उन्होंने महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण,स्वयं सहायता समूह,लखपति दीदी,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ , उज्जवला,पीएम आवास,शौचालय निर्माण जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मातृ शक्ति को राष्ट्र शक्ति कहा।

   

बतौर विशिष्ट अतिथि बोलते हुए एससी - एसटी अयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है।

   

जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कहा कि हमारे इतिहास में अनेक महिलाओं के संदर्भ मिलते हैं जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किए। वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं।मुख्य अतिथि ने प्रशस्तिपत्र ,प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर महिलाओं को सम्मानित किया। 

सम्मानित होने वाली महिलाओं में चिकित्सक अनुपमा टिबड़ेवाल,जीजीआईसी प्रधानाचार्य पूनम सिंह,पुलिस विभाग से मुन्नी सिंह ,अर्चना मिश्रा,अर्चना श्रीवास्तव,प्रमिला श्रीवास्तव, सीए नंदिनी त्रिपाठी,गुलजार फातिमा,रेनू कुशवाहा,जेबा,उषा श्रीवास्तव शामिल रहीं।इस अवसर पर राम कुमारी मौर्य, गुरुशरण लोधी, उर्मिला रावत,सरोज रावत, विजय आनंद बाजपेई,रचना श्रीवास्तव, रामेश्वरी त्रिवेदी,प्रियंका पाठक,नीता अवस्थी,सरिता सिंह,नेहा आनंद ,रोहित सिंह,सर्वेश अवस्थी,सूरज सिंह मौजूद रहे।

Barabanki News
 women 
honored 
World Women's Day

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ