ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: इस बात पर शादी में हुआ जमकर हंगामा, दुल्हन ने विदाई से किया इंकार, लौटी बारात

 

Barabanki News... सफदरगंज थाना क्षेत्र के उधौली गांव में बिना दुल्हन एक बारात को घर वापस लौटना पड़ा। शादी की तमाम रस्में हुईं, लेकिन विदाई के समय देवता न मिलने पर वधू पक्ष के लोगों ने विदाई से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस ने एक दूसरे का लेनदेन वापस कराकर समझौता करा दिया है।

बताते चलें कि गत 2 मार्च की शाम को असन्द्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे तेलमहा पारा इब्राहिमपुर के बालकराम के पुत्र आशीष कुमार की बारात गाजे बाजे के साथ सफदरगंज थाना क्षेत्र के उधौली गांव के स्व गिरधारी लाल के यहां आयी थी। द्वार पूजा वरमाला सहित सभी वैवाहिक कार्यक्रम निपटने के बाद रात्रि करीब साढ़े 12 बजे अचानक दूल्हे के कोट की जेब में कुलदेवता की चमड़े की तस्वीर देख दुल्हन रंजना बिफर पड़ी। वधू रंजना कुमारी उर्फ़ शिवरंजना ने विदा होने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि उसके और वर आशीष के देवता अलग-अलग हैं। इस बात पर दोनों पक्षों मे बहस होने लगी और वधू पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। दोनो पक्षों के बीच जमकर वाद विवाद होने लगा और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

वर पक्ष का कहना है कि वधू पक्ष के लोग जेवर हड़पने की नियत से देवता एक न होने की बात कहकर विदाई नहीं कर रहे हैं। वही वधू पक्ष का कहना है कि वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हे ने शराब पी रखी थी। मामला सोमवार की सुबह सफदरगंज थाने पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के तमाम प्रयास के बाद एक दूसरे के सामान वापसी के बाद बिन दुल्हन के बारात वापस हो गयी।

Barabanki News
uproar 
marriage
matter
bride 
refuses
farewell
returned
procession

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ