रिपोर्ट-अब्दुल खालिक
Barabanki News.... जिले के शरीफाबाद में रविवार को शहीद भगत सिंह महाविद्यालय का भूमिपूजन और शिलान्यास के साथ शहीद भगत सिंह इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्म मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्मलन कर किया।
मुख्य अतिथि दारा सिंह चौहान ने कालेज के छात्र/छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होने कहा कि शिक्षा सफल सुखी जीवन का आधार है। आज शहीद भगत सिंह महाविद्यालय का शिलान्यास करके आपार हर्ष हो रहा है कि यह महाविद्यालय इस क्षेत्र की शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान बनाते हुए मील का पत्थर साबित होगा। इससे बालिकाओं की शिक्षा की और अधिक बल मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने वार्षिकोत्सव के कार्यक्रमों की जीवन्त प्रस्तुति के लिए छात्र/छात्राओं व उनकी तैयारी कराने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र/छात्राओं ने सृजनात्मकता आती है, जो आगे चलकर उनको व्यावहारिक जीवन में सहायता होती है। उनके अन्दर अनेक सदगुण आते है। जिनसे उनका चारित्रेण विकास होतों है।
कालेज के छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुति किये गये सर्वप्रथम पोषिका, खुशी लबी, माही, लक्ष्मी, रितिका, आशिका अनामिका, नैनसी द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुति की गयी। जिसने भारतीय शास्त्रीय नृत्य कला का एक अनोखा नमूना प्रस्तुत किया। उसके बाद डिम्पल, काव्या की टीम ने क्यागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया
कृष्णदेर, हार्दित व शाश्वत की टीम ने शहीद भगत सिंह द्वारा देशभक्ति का संदेश दिया। निहारिका वर्तिका आदिती, पलक, पारूल व साथियों ने मेरे देश की धरती सोना गीत पर नृत्य के द्वारा लोगों में देश प्रेम व राष्ट्रीय गौरव का जगाया।
अनुधार, भूरि मुस्कान विजयलक्ष्मी, व साथियों ने पुरवा सुहानी आधी गील पर नृत्य के द्वारा प्रकृति प्रेम को प्रदर्शित किया। अजय, आलोक, मानवेन्द्र व आयुष की टीम ने ड्रग्स एडिक्शन ड्रामा द्वारा नशामुक्ति का संदेश दिया। कृष्णा, शौर्य, अभिनाश साथियों ने इकतारा बोले गीत द्वारा सामाजिक बुराइयों को लोगों के सामने प्रस्तुति करने का सफल प्रयास किया। श्रेया किंजल की टीम के घूमर नृत्य के माध्धास से लोक नृत्य व लोकगीत के महत्व को सजागर किया। शौर्य मिश्र अनन्या की टीमों द्वारा सूफी आन्दान में कव्वाली पेश की गयी। अन्त में दिपाली, ज्योति साक्षी, सुनैना व साथियों द्वारा फूलों की होली की मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से प्रेग व आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में सेवारत कालेज के पूर्व छात्र/छात्राओं को मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा कालेज रान सम्मान देकर उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय की सहप्रबंधिका अलका मिश्रा ने स्थापित वर्ष से लेकर वर्तमान वर्ष तक विद्यालय के क्रमिक विकास पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रबन्धक उमेश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम में पधारे हुए मुख्य अतिथि अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथियों गणमान्य लोगों तथा अभिभावकों का हृदय से आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर एससीएसटी आयोद के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अगंद कुमार सिंह, जेबीएस ग्रुप की डायरेक्टर पूनम, विद्यालय प्रबन्ध समिति संरक्षक देवी प्रसाद बाजपेई, अध्यक्ष सरजू प्रसाद वर्मा, रामदत्त मिश्र, सुनीत अवस्थी, आशीष मिश्रा, चन्द्र प्रकाश वर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, वरूण मिश्रा, आशाराम, उत्तम श्रीवास्तव, आदि प्रमुख उपस्थित रहे।
Barabanki News
degree college
district
foundation stone
Shaheed Bhagat Singh College

0 टिप्पणियाँ