ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: गौशालाओं की व्यवस्था देख गो सेवा आयोग के अध्यक्ष हुए गदगद

 

Barabanki News... पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को जनपद की सीमा में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह का मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अतुल कुमार अवस्थी ने स्वागत किया। बाद गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने बंकी ब्लॉक के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित निबलेट के वृहद गो संरक्षण केन्द्र में गो पूजन कर संरक्षित निराश्रित गोवंशों को गुड़ एवं चाना खिलाया गया। इसके बाद उन्होंने चकगंजरिया स्थित निवलेट फार्म में राजकीय एवं मंझलेपुर की कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। गो आश्रय स्थलों के निरीक्षण में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी तथा संरक्षित निराश्रित गोवंश स्वथ्य पाये गये। जनपद के भ्रमण के दौरान 01 भी निराश्रित गोवंश विचरण करते हुये नहीं पाया गया, जिस पर माननीय उपाध्यक्ष जी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद की सराहना की गयी। 

जनपद के गो आश्रय स्थलों के निरीक्षण के बाद गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने लोक सभागार में जनपदीय स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर जनपद में संचालित गो आश्रय स्थलों की समीक्षा की और गो आश्रय स्थलों को स्वावलम्बी बनाये जाने एवं कृषकों को जैविक खेती हेतु जागरूक किये जाने पर बल दिया गया। अन्त में सीडीओ अन्ना सुदन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतुल सिंह का स्वागत करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से डॉ सुधीर कुमार, डॉ सुरजीत सिंह, डॉ श्रद्धा सचान, डॉ विकास वर्मा, डॉ संजीव चौधरी, डॉ खिलाड़ी शंकर, डॉ गुलाब चन्द्र यादव, जितेन्द्र सिंह तथा नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Barabanki News
arrangement
cowsheds
chairman 
Go Seva Commission 
Gadgad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ