Barabanki News...सतरिख नगर पंचायत अध्यक्ष रेहान कामिल की अध्यक्षता में शनिवार को 20 लोगों को श्रवण यंत्र वितरण किया गय। इस दौरान 110 ग्रामीणों को सीवीआर हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ भी किया गया।
सतरिख में शनिवार को काइनेटिक दिव्यांग रिसर्च एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर गाल्हामऊ के सौजन्य से नगर पंचायत अध्यक्ष रेहान कामिल की अध्यक्षता में 20 श्रवण बाधित जनों को श्रवण यंत्र वितरित किए गए। इसमें जिला चिकित्सालय के आईडियोलॉजिस्ट संदीप कुमार और सतरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सतीश कुमार, केडीआरआरसी के आईडियोलॉजिस्ट पवन सिंह ने समस्त श्रवण बाधित जनों को हियरिंग एड के उपयोग और उसकी देखभाल की जानकारी दी। इस दौरान संस्था निदेशक डॉक्टर रीना मिश्रा की मौजूदगी में लगभग 110 ग्रामीणों को सीवीआर हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ भी किया गया। जिसका विषय प्रारंभिक पहचान व प्रारंभिक हस्ताक्षेप है। कार्यशाला में समुदाय के लोगो को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसमें लगभग 11 वार्डों के सम्मानित सभासद उपस्थित रहे। मुख्य रूप से हरिओम शुक्ला, सज्जन सिंह, दीपेश श्रीवास्तव, मोहम्मद अफजल, धर्मेंद्र कुमार, उदय राज और संथा के बीएएसएलपी के समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे व सीबीआर में महिलाओ को अपने चिकित्सीय देखभाल के लिए सरस्वती मेडिकल कॉलेज लखनऊ से नर्सिंग स्टाफ शशिबाला गुप्ता ने समस्त महिलाओ को व बालिकाओं को जागरूक किया।
Barabanki News
Satrikh
Chairman
Rehan Kamil
distributed
listening equipment

0 टिप्पणियाँ