Barabanki News... होली खत्म होते ही पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार रात बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया है। इसमें करीब आधा दर्जन थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव और कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस अधीक्षक की जारी लिस्ट के मुताबिक सीओ नगर सुमित त्रिपाठी को क्षेत्राधिकारी चुनाव, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, परिवार परामर्श केन्द्र का पर्यवेक्षण और लिंक आफीसर क्षेत्राधिकारी-सदर, कार्यालय एवं यातायात का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं रामनगर के सीओ सौरभ श्रीवास्तव को अब सीओ सदर बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें क्षेत्राधिकारी-लाईस/अपराध (विवेचना सैल, साइबर सेल, साइबर थाना, थाना एएचटी. फील्ड यूनिट, सर्विलांस सेल, स्वाट टीम, डायल-112 का पर्यवेक्षण और लिंक आफीसर क्षेत्राधिकारी नगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। फतेहपुर के सीओ जगतराम कनौजिया को क्षेत्राधिकारी-एकाउंट्स और लिंक आफीसर क्षेत्राधिकारी-रामनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सीओ हैदरगढ़ समीर कुमार सिंह को लिंक ऑफीसर क्षेत्राधिकारी -रामसनेहीघाट का अतिरिक्त चार्ज मिला है। वहीं रामसनेहीघाट के सीओ जटाशंकर मिश्र को लिंक ऑफीसर क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ बनाया गया है। वहीं गरिमा पन्त को रामनगर का नया सीओ बनाया गया है। इसी तरह कई प्रभारी निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इसमें सबसे पहला नाम कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी का है। उन्हें अब यहां से हटाकर असंद्रा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जैदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह अब नगर कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक होंगे। असंद्रा के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह अब कोठी में इसी पद की जिम्मेदारी सांभालेंगे। वहीं कोठी थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह अब जैदपुर के नए कोतवाल होंगे। देवा में तैनात प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय अब रामनगर के प्रभारी निरीक्षक होंगे और रामनगर के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी को देवा का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
Barabanki News
Immediately
Holi
transfer express
SP
changed
field
work
Kotwalas



0 टिप्पणियाँ