Barabanki News... यूपी SC\ST आयोग के अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व सांसद बैजनाथ रावत ने CM योगी आदित्यनाथ से बाराबंकी तक मेट्रो चलाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने CM को पत्र भी लिखा है। सांसद ने कहा है कि ऐसा करने से बाराबंकी के लोगों को तो सुविधा होगी साथ ही लखनऊ में ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। CM योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में बैजनाथ रावत ने कहा है कि जनपद बाराबंकी लखनऊ से अति निकट है। जिसके कारण तमाम अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, छात्र, व्यापारी एवं मरीज लखनऊ शहर में न रहकर अपना कार्य निपटाकर बाराबंकी में निवास बनाये हैं और इनको प्रतिदिन लखनऊ आना-जाना रहता है। इसके कारण लखनऊ यातायात पर भारी दबाव हो जाता है। इस दबाव को कम करने के लिए बाराबंकी शहर को मेट्रो रेल से जोड़ने की नितान्त आवश्यकता है। ऐसा करने से यातायात का दबाव कम हो जायेगा। इसके अतिरिक्त बाराबंकी मेट्रो स्टेशन बनाकर उसमें अन्डरग्राउन्ड मल्टीलेवल पार्किंग बनाये जाने की भी आवश्यकता है। इससे यात्रियों के खर्चे में भी कमी आयेगी और सुविधाजनक सफर भी हो सकेगा।
बैजनाथ रावत ने आगे लिखा है कि बाराबंकी शहर की लखनऊ से निकटता के कारण बाराबंकी को SCR घोषित किया जा चुका है और बाराबंकी में कई जगहों को औद्योगिक क्षेत्र भी घोषित किया जा चुका है। मेट्रो रेल से बाराबंकी का काफी आर्थिक विकास होगा और उद्योगपति भी जनपद में उद्योग लगाने में रूचि लेंगे। इसलिए जिले में मेट्रो ट्रेन बहुत जरूरी है।
Barabanki News
CM Yogi
demand
C \ ST Commission
Chairman
metro


0 टिप्पणियाँ