Barabanki News... जिले के मेधावी पुष्कर त्रिपाठी ने जनरल एप्टीट्यूड टेस्टिंग परीक्षा (गेट) में आल इंडिया 156वीं रैंक हासिल कर अपने जिले व परिवार का नाम रौशन किया है। इस सफलता से पुष्कर के परिजनों में जश्न का माहौल है। उनके परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। विज्ञान के क्षेत्र में पुष्कर आगे चलकर साइंटिस्ट बनना चाहते है। इसकी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने अभिभावक एवं गुरूजनों को दिया है।
बताते चलें कि नगर के मोहल्ला अभय नगर निवासी श्रीनिवास त्रिपाठी के बेटे पुष्कर त्रिपाठी ने गेट परीक्षा में आल इंडिया 156वीं रैंक हासिल कर परिजनों को गौरवान्वित किया है। पुष्कर पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे हैं। आईसीएसई बोर्ड से हाईस्कूल 96 व इंटरमीडिएट 95 अंको के साथ अर्जित पास किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज से स्नातक करने के बाद पहली ही बार में ज्वांट इडमिशन टेस्ट आफ मास्टर की परीक्षा में आल इंडिया 417 रैंक लाकर आईआईटी रोपड़ में दाखिला लिया। पुष्कर का सपना है वह साइंटिस्ट बन देश की सेवा करें। वह क्वांटम फिजिक्स, इनट्रोपी स्ट्रिंग थ्योरी, ब्लैक होल इनहोपी विषय में रिसर्च करना चाहते है। पुष्कर के पिता श्रीनिवास त्रिपाठी पेशे से पत्रकार हैं। वह पुष्कर की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं, उनकी माता एक गृहिणी हैं और उन्होंने पुष्कर की इस उपलब्धि को पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु माता-पिता परिजन व खासकर बाबा स्मृतिशेष रामचरित्र तिवारी (शास्त्री) व दादी तारावती को देते है। पुष्कर का कहना है बाबा तो अब हमारे बीच नही है लेकिन उनके सपने हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा देते है।
Barabanki News
Pushkar Tripathi
increased
district's value
rank
gate examination

0 टिप्पणियाँ