Barabanki News.... पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय यूपी पुलिस लखनऊ जोन अंतर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में कुश्ती, आर्म रेसलिंग, बॉडीबिल्डिंग और बॉक्सिंग में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह और क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान बॉडीबिल्डिंग जज की भूमिका निभाने वाले असद साजिद को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। अधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना की। समापन अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय कुश्ती बॉक्सिंग बॉडीबिल्डिंग आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता 2 मार्च से 4 मार्च तक पुलिस लाइन में आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय कोच तौहीद खान को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया
Barabanki News
Police
sports competition
concludes
Asad Sajid
Tauheed Khan
honored

0 टिप्पणियाँ