Barabanki News... जिले के सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में मंदिर भूमि के पास पुलिया बनाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझ कर कार्य को रुकवा दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में बरदरी गांव को जाने वाले सड़क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। ये पुलिया बदोसराय-रामनगर पर मुख्य मार्ग के किनारे बनाई जा रही है। शुक्रवार को दोपहर रामनगर के बजरंग दल के सहसंयोजक गोलू त्रिपाठी की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर न्यायिक तहसीलदार अजीत कुमार जायसवाल एवं राजस्व टीम तथा पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाया बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में बरदरी के सीनू मिश्रा व हंसराज यादव ने बताया कि पुलिया के निर्माण हो जाने से गांव का गंदा पानी मंदिर की जमीन से होकर निकलेगा। जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं। मौके की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने निर्माण का काम रुकवा दिया है।
लोक निर्माण विभाग की अवर अभियंता शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के चलते राजस्व विभाग के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। इसके बाद हल निकाला जाएगा। इस संबंध में तहसीलदार न्यायिक अजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिया निर्माण का कार्य रोक दिया गया है। वार्ता के आधार पर मामले का समाधान निकाला जाएगा।
Barabanki News
Opposition
build
culvert
temple land
administration
stopped
construction
work


0 टिप्पणियाँ