Barabanki News... बहुजन समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त करने वाले, सामाजिक न्याय व दलित उत्थान के प्रखर योद्धा मान्यवर कांशीराम की जयंती पर कांग्रेस द्वारा ओबरी स्थित सांसद आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने इस मौके पर कांशीराम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में माननीय सांसद तनुज पुनिया ने कांशीराम को नमन करते हुए कहा कि वे सामाजिक असमानता और जातिवाद के खिलाफ संघर्षरत रहे और उन्होंने सामाजिक न्याय की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने बहुजन समाज को सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए प्रेरित किया और उनका प्रसिद्ध नारा "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी" आज भी प्रासंगिक है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम ने वंचित समाज में समानता और न्याय की जो अलख जगाई थी, उसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनका संघर्ष और त्याग हमें प्रेरित करता है कि हम सामाजिक न्याय के इस आंदोलन को और अधिक मजबूत करें। कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है और हम सभी उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो मोहसिन ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें आज कांशीराम जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में फैली असमानता और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करना होगा। उनके विचार और सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके जीवनकाल में थे। हमें उनसे प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया, सांसद तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा (फोटोवाला), सरजू शर्मा, शबनम वारिस, अजीत वर्मा, रामहरख रावत, केसी श्रीवास्तव, अजय रावत, कमल भल्ला, प्रदीप वर्मा, गोपी कनौजिया, कौशल किशोर, शिवनारायण, जसवंत वर्मा, बाबा संत शरण दास, मोनू वर्मा, राधेश्याम, शमसेरा यादव, प्रशांत वर्मा सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Barabanki News
Maintaining
Alakh
Kanshi Ram
deprived society
pl punia

0 टिप्पणियाँ