ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बच्चों की हलक से नहीं उतरा गुणवत्ता विहीन MDM, सड़क पर फेंका, कुत्तों ने खाया

 

Barabanki News... सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक जिले के सिद्धौर ब्लॉक के रसूलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में गुणवत्ता विहीन तहरी मिलने पर छात्रों ने उसे फेंक दिया। जिसके बाद में आवारा कुत्तों ने इस तहरी को खाया था। शिकायत के बाद बीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्रधान की मनमानी के चलते डेढ़ साल से गुणवत्ता विहीन एमडीएम बनाया जा रहा है। कभी-कभी वो इसे खाकर गंभीर रूप से बीमार भी हो जाते हैं।
सोशल मीडिया की खबरों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में 72 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शुक्रवार को मिड-डे-मील के मीनू के मुताबिक स्वादिष्ट प्रोटीन, विटामिन युक्त तहरी तैयार होनी थी। ग्राम प्रधान रामदेव रावत द्वारा गुणवत्ता विहीन खाद्य सामग्री देने से रसोइयों को खाना बनाने में समस्या हुई। मिली सामग्री से रसोईया नीलम, किरण और छेदना के संयुक्त रूप से तहरी तैयार किया और छात्राओं में वितरित की। इसमें सिर्फ चावल, हल्दी व आलू ही थे। थाली में परोसने के बाद गुणवत्ता विहीन तहरी को छात्रों ने विद्यालय में और सड़क पर फेंक दिया। जिसे स्थानीय आवारा कुत्तों द्वारा खाया गया।
वायरल खबर के मुताबिक प्रधानाध्यापक आशीष वर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ साल से रसूलपुर प्रधान रामदेव उनसे चार्ज छीनकर खुद गुणवत्ता विहीन भोजन पकवाते हैं। उन्होंने बताया कि स्वादिष्ट प्रोटीन युक्त व विटामिन विहीन भोजन देने से अक्सर बच्चे बीमार पड़ते हैं और विद्यालय में आने में आनाकानी करते हैं। इसकी शिकायत पर प्रधान द्वारा उच्चाधिकारियों को कमीशन देने की बात कही जाती है‌। जिससे थाली में परोसे जाने वाले भोजन में कटौती कर जेब भरने का दबी जुबान ग्रामीणों ने आरोप लगाया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया मामले की सूचना मिली है। यदि प्रधान की मनमानी छात्र-छात्राओं की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। तत्काल कोई नया रास्ता निकाला जाएगा।

Barabanki News
MDM
quality 
MDM 
land
circle 
children
dogs 
road 
ate

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ