ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: इस अभियान में जिला प्रदेश में बना नंबर-1, DM ने स्वास्थ्यकर्मियों का बढ़ाया हौसला

 

Barabanki News... जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलो एमडीए अभियान तथा छूटे हुये व्यक्तियों के लिए दिनांक 26 फरवरी से 04 मार्च तक मॉप अप राउड में जनपद दवा का सेवन कराने में प्रदेश स्तर में प्रथम स्थान रहा। 

 यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जनपद के 9 ब्लॉक देवा, फतेहपुर, रामनगर, दरियाबाद, राम सनेही घाट (बनीकोडर), सिद्धौर, हरख, जाटा बरौली और अर्बन क्षेत्र में चलाया गया। विगत वर्ष के अभियान के बाद किए गए नाइट ब्लड सर्वे में इन ब्लॉकों में माइक्रो फाइलेरिया रेट एक से अधिक पाया गया था, जबकि अन्य ब्लाक में यह दर एक से कम थी। 

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लिम्फेटिक फाइलेरिया (हाथीपांव) एक गंभीर रोग है, जो आजीवन विकलांगता का कारण बन सकता है। इसका एकमात्र बचाव फाइलेरिया रोधी दवाएं (एल्वेंडाजॉल, डी०ई०सी० एवं आइवरमेक्टिन) का सेवन करना है। सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर निःशुल्क दवा खिलाई गई यह दवा पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है, जो फाइलेरिया संक्रमण को रोकने में मदद करती है।

 जनपद में लगभग 22 लाख लोगो को दवा सेवन से अच्छादित कराने का लक्ष्य था जिसके अर्न्तगत 91 प्रतिशत लोगो ने दवा का सेवन किया एवं 18139 इंकार किये गये लोगों में 92 प्रतिशत लोगों को समझाकर दवा सेवन कराया गया। यह दवा दो साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर बीमारी से पीडित व्यक्तियों को छोड़कर सभी को खानी थी, साथ ही इस अभियान में मीडिया से आग्रह किया गया था कि वे इस अभियान की जानकारी व्यापक स्तर पर साझा करें, ताकि कोई भी व्यक्ति दवा खाने से वंचित न रह जाए और आने वाली पीढ़ियां इस बीमारी से सुरक्षित रह सकें। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस अभियान में जनपद स्तरीय अधिकारियों, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी तथा समस्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों तथा प्रतिनिधि डब्लूएचओ, पाथ संस्था, पीसीआई, सीफॉर के द्वारा अभियान में शत-प्रतिशत मॉनीटरिंग एवं अनुश्रवण के द्वारा अभियान को सफल बनाया गया।

Barabanki News
 campaign
number-1 
made
district
state
DM 
encouraged
health workers

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ